एंंटरटेनमेंट डेस्क। अभी बॉलीवुड के बाजीराव रणवीर सिंह और मस्तानी दीपिका पादुकोण दोनों ही शादी के बंधन में बंधे हैं। शादी के बाद रणवीर और दीपिका ने बेंगलुरू में अपने करीबी रिश्तेदारों के लिए रिसेप्सन पार्टी दी है। 21 नवंबर को बेंगलुरू के होटल द लीला पैलेस में हुए इस ग्रेंड रिसेप्शन में दीपिका और रणवीर के करीबी रिश्तेदार शरीक हुए थे।
इससे पहले दीपिका और रणवीर की शादी और उनका रिसेप्सन मीडिया सुर्खियों में रहे थे। इसके बाद अब दीपिका और रणवीर ने अपने बॉलीवुड के सह कलाकारों और बॉलीवुड हस्तियों के लिए दूसरा रिसेप्सन आज (28 नवंबर) को मुंबई में होने जा रहा है। इसमे बॉलीवुड की तमाम इस्तियां और अन्य सेलिब्रेटी शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि इस पार्टी में जहां सलमान खान और कैटरिना कैफ के भी शामिल होने की खबरें आ रही है।
शबाना और काजोल को लेकर फिल्म बनायेंगी रेणुका शहाने
वैसे मुबई में होने वाले इस रिसेप्शन पर करण जोहर, शाहरुख खान और यहां तक के रणबीर कपूर के साथ कई ऐसे बड़े नाम है जो इस पार्टी में शामिल हो सकते हैं। आपको बता दें कि रणवीर और दीपिका ने 14 और 15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में शादी की। दोनों ने दो रिति-रिवाजों से शादी की थी।
आमिर ने ;ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के फ्लॉप होने पर मांगी माफी
इन दोनों का पहला रिसेप्शन 21 नवंबर को बेंगलुरू के होटल द लीला पैलेस में हुआ था और अब बुधवार को मुंबई के एक होटल में बॉलीवुड की तमाम हस्तियों के लिए रिसेप्सन रखा गया है।
from Entertainment - samacharjagat.com
आगे पढ़े -समचरजगत
No comments:
Post a Comment